बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ के मंगल भवन में मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ की हुई बैठक
बल्देवगढ़ मंगल भवन में म.प्र. संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई।जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष एल.के. दुबे के द्वारा बताया गया कि 12 जनवरी 2025 को भोपाल में विद्युत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियो को नियमित भर्ती में विद्युत कंपनियों द्वारा स्थान ना देने पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।उक्त बैठक संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।