भानपुरा: मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सेवाएं प्रभावित
विभिन्न मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। नियमितीकरण सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत थे। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने अमरवास बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं के समाधान की प्रार्थना की।