मानिकपुर: रास्ते में भैंस बांधने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से मां-बेटे को पीटा; एक सप्ताह बाद दर्ज हुई FIR
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के नौबस्ता रुखमा बुजुर्ग गांव में 11 अगस्त को रास्ते में भैंस बांधने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि हरि, दशरथ और उमेश ने रामनरेश को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बचाने पहुंची मां कुसमा से भी मारपीट हुई। अधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ। सोमवार दोपहर 2 बजे दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।