सरैया: रेवा घाट श्रावणी मेले का पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर किया रेवा घाट श्रावणी मेले का उद्घाटन सरैया। श्रावण मास के अवसर पर रेवा गंडक घाट पर आयोजित श्रावणी मेले का रविवार को पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह रविवार अपराह्न करीब 4:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।