चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत डीएसटी ने चंदेरिया थाने के 15 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह पड़िहार को गिरफ्तार किया है। 2022 के विद्युत अधिनियम प्रकरण में फरार आरोपी मोरबी में ट्रेलर चालक बनकर छिपा था और मोबाइल भी नहीं रखता था।