ज्ञानपुर: गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भदोही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, सौंपा पत्रक
भदोही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य न्यायाधीश को संबोधित पत्रक प्रभारी अधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। एसोशिएशन ने मांग किया कि घटना में पीड़ित अधिवक्ताओं को दो लाख मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।