ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में छठ पूजा की तैयारी शुरू, घाटों की साफ-सफाई का काम जारी है
भदोही जिले के ज्ञानपुर नगर में छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। जय बाबा बर्फानी ग्रुप और नगर पंचायत ने हरिहरनाथ मंदिर ज्ञान सरोवर घाट पर सफाई कराई। घाटों पर सुरक्षा, लाइटिंग, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर सभासद राकेश यादव, बल्ले रावत, राजेंद्र सरोज, संतोष गुप्ता, लट्टू रावत, विशाल सिंह मौजूद रहे।