ज्ञानपुर: सेमराध के पुरवा में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जगद्गुरूकुलम का उद्घाटन किया
अजोराधाम में जगद्गुरूकुलम का शुभारंभ हुआ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने विधिवत पूजा-अर्चना किया। स्वामी जी ने मौन व्रत के कारण कुछ नहीं बोले, लेकिन कागज पर अपना संदेश दिया। स्वामी जी ने कहा कि वेद का तात्पर्य ज्ञानग्रंथ से है और हमें प्रतिदिन अपने ज्ञान की वृद्धि करते रहना चाहिए।