ज्ञानपुर: गोपीगंज में साइकिल यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण और स्वास्थ्य का संदेश
साइकिलिंग क्लब द्वारा आयोजित साइकिल यात्रा में शामिल लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ और शरीर को स्वस्थ बनाने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने कई गांवों का भ्रमण किया और लोगों को स्वस्थ रहने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। वरिष्ठ चिकित्सक डा.एस एस यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया और कहा कि साइकिल चलाना एक बेहतरीन योग है।