ज्ञानपुर: शांति भंग के आरोप में 23 व्यक्तियों को भदोही पुलिस ने किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने शांति भंग के अंदेशा में 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया। गिरफ्तारी थाना सुरियावां, भदोही, औराई, दुर्गागंज और चौरी क्षेत्रों से की गई। पुलिस ने धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 के तहत कार्रवाई की। यह कार्रवाई शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए की गई।