डंडा: डंडा में कस्तूरबा बालिका विद्यालय चालू कराने की मांग, भाकपा माले-आइसा का प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
Danda, Garhwa | Sep 27, 2026 गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड में बंद पड़े कस्तूरबा बालिका विद्यालय को चालू कराने के लिए भाकपा माले और उसके छात्र संगठन आइसा ने एक बड़ी मुहिम की शुरुआत की है। इसी कड़ी में शनिवार को डंडा प्रखंड कार्यालय के समीप जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में डंडा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और एकजुट हो