मोहड़ा: मोहड़ा के हदसा मोड से अवैध खनन के आरोप में जब्त ट्रैक्टर के मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार चालक जेल भेजा गया
Muhra, Gaya | Aug 22, 2026 मोहड़ा के हदसा मोड से जब्त ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ शनिवार को खान निरीक्षक द्वारा FIR दर्ज कराया गया। साथ ही गिरफ्तार हिसुआ थाना क्षेत्र के हदसा निवासी चालक सूरज मांझी को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को पुलिस ने अवैध खनन के के खिलाफ चलाएँ गए अभियान में ट्रैक्टर को चालक सहित जब्त किया था।