1400KM दूर से मिलने आया युवक: नाबालिग छात्रा के साथ मिलने पर मचा हंगामा, पुलिस जांच में जुटी**
पूर्णिया में एक नाबालिग छात्रा और दूसरे राज्य से आए युवक के मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक करीब 1400 किलोमीटर दूर से छात्रा से मिलने पहुंचा था। छात्रा घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन निर्धारित स्थान पर युवक से मिलने पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को साथ देखा, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई। जांच के दौरान युवक का मोबाइल फोन भी खंगाला गया, जिसमें छात्रा से संबंधित निजी फोटो, चैट और अन्य डिजिटल सामग्री मिलने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Jun 12, 2026