जहानाबाद: पोस्टमार्टम विवाद: डॉक्टरों से मारपीट, जहानाबाद सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, मरीज परेशान
जहानाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम को लेकर हुए विवाद के बाद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को ओपीडी सेवा ठप कर दी। डॉक्टरों का आरोप है कि युवक की हत्या मामले में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। हेड कटिंग मशीन नहीं होने पर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया था।