सिरसागंज: जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने हेतु विशेष अभियान, फिरोजाबाद पुलिस ने मौके पर जाकर 24 शिकायतों का किया निस्तारण
बता दें कि एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया है इसी को लेकर गुरुवार को फिरोजाबाद पुलिस ने कुल 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया।