कोडरमा: बिहार से शराब पीने कोडरमा आए युवकों के साथ होटल स्टाफ द्वारा की गई मारपीट के बदले में चलाई गई थी गोली, 5 आरोपी गिरफ्तार
शनिवार के रात्रि बागीटांड कोडरमा स्थित शांति मोटल फैमिली रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत मामले का खुलासा करते हुए कोडरमा एसपी ने बतलाया कि पहले 4बजे संध्या में बिहार से आए युवकों के साथ कहासुनी होने के बाद होटल स्टाफ के द्वारा मारपीट किया गया था।जिसका बदला लेने के उद्देश्य से शनिवार के देर रात्रि बिहार के युवकों द्वारा गोली चलाई गई थी