कोडरमा: पानी की तलाश में जंगल से भटक कर हिरण पहुंचा तिलैया बस्ती के राणा टोला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
झुमरी तिलैया शहर के नगर परिषद क्षेत्र के तिलैया बस्ती राणा टोला में रविवार की शाम जंगल से भटक कर एक हिरण रिहायसी इलाके में पहुंच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कुत्ते से बचकर उसे कमरे में बंद कर दिया और पानी पिलाने के बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को अपने कब्जे में लेते हुए बाड़े में छोड़ दिया।