कोडरमा: कोडरमा जिले के पिपचो में आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर हुई बैठक
कोडरमा जिले की जयनगर प्रखंड के पिप्चो हाट बाजार के समीप रविवार को आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दामोदर यादव ने किया। वहीं संचालन महेश यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार को लेकर विचार विमर्श हुआ। पार्टी के लोगों ने कहा कि संगठन से अधिक पार्टी को मजबूती मिलेगा।