कोडरमा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोडरमा में मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे भाजपा के आदर्श और एक विधान एक निशान के नारे को लेकर अपने जीवन की आहुति देने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस को भाजपा झुमरी तिलैया नगर मंडल के द्वारा रविवार को स्थानीय सांसद कार्यालय में मनाया गया।