कोडरमा: पेपर लीक मामले में कोडरमा जिला कांग्रेस कमिटी ने झंडा चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोडरमा के जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में रविवार शाम को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इसमें सैकड़ो तादात में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।