ब्लू वाटर में तैरने की शर्त पड़ी भारी, 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 24 वर्षीय आदिल खान के डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, दोस्तों के बीच एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगी थी। आदिल और उसका दोस्त तौफीक पानी में उतरे और कुछ दूर तक तैरते हुए आगे बढ़े। तालाब के बीच पहुंचने के बाद आदिल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जबकि तौफीक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवकों को पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है। सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रात में अंधेरा और पानी की अधिक गहराई के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह SDRF ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया, युवक की तलाश जारी है।
#RaipurNews #Raipur #ChhattisgarhNews #BreakingNews #SDRF