नईसराय: दशहरा पर हुआ 21 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, चल समारोह भी निकाला
अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व नगर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाम 6 बजे विशाल चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। चल समारोह के दौरान पूरा मार्ग भगवान श्रीराम और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। चल समारोह की शुरुआत हाट प्रांगण से हुई।