साइबर ठगी के खिलाफ जमुई पुलिस की बड़ी पहल
रुकें, सोचें और फिर प्रतिक्रिया दें— इसी संदेश के साथ जमुई पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया।
श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम के समीप रावणेश्वर हॉल में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी, बैंक डिटेल और बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर होने वाली ठगी के तरीकों को समझाया गया।
एसपी विश्वजीत दयाल ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं, तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
👉 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
👉 ओटीपी और बैंक डिटेल किसी से साझा न करें।
👉 संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
#JamuiPolice #Jamui #CyberCrime #CyberFraud #CyberSecurity #CyberAwareness #1930 #OnlineFraud #DigitalSafety #StayAlert #StaySafe #BiharPolice #BiharNews #JamuiNews #परिवर्तनबिहारन्यूज़
Jamui, Jamui | Aug 17, 2026