Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

समर्थ किसान प्रोड्यूसर कंपनी का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कंपनी कर रही उल्लेखनीय कार्य आगर-मालवा, 4 जून। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एल. सोलंकी ने गुरुवार को समर्थ किसान प्रोड्यूसर कंपनी का भ्रमण कर कंपनी की गतिविधियों एवं प्रगति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कंपनी द्वारा किए जा रहे बीज प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन कार्यों का अवलोकन किया तथा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कंपनी में वर्तमान में गेहूं बीज की ग्रेडिंग तथा सोयाबीन बीज की पैकेजिंग का कार्य संचालित किया जा रहा है। लगभग 6,500 किसानों से जुड़ी इस किसान उत्पादक कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 10.56 करोड़ रुपये है। कंपनी द्वारा 10 व्यक्तियों को स्थायी एवं 100 से अधिक लोगों को अस्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिल रहा है। कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राम सिंह ने बताया कि कंपनी प्रतिवर्ष 50 लाख रुपये से अधिक का लाभ अर्जित कर रही है। कंपनी द्वारा गेहूं, सोयाबीन, मसूर सहित विभिन्न फसलों के गुणवत्तायुक्त बीजों का उत्पादन एवं विपणन किया जा रहा है। कंपनी के सफल मॉडल को देखने एवं समझने के लिए विभिन्न राज्यों के किसान भी यहां भ्रमण हेतु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया ने जानकारी दी कि कंपनी की भंडारण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा 1500 मीट्रिक टन क्षमता के नवीन वेयरहाउस की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी ने कंपनी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसान उत्पादक कंपनियां किसानों को संगठित कर उन्हें बेहतर बाजार, तकनीकी मार्गदर्शन एवं आर्थिक लाभ उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। उन्होंने कंपनी को भविष्य में और अधिक प्रगति करने के लिए शुभकामनाएं दीं। भ्रमण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ----------------------------------------------------------------------- जनसंपर्क विभाग, आगर-मालवा के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें लिंक – https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34

2 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

MORE NEWS

माँ बगलामुखी मंदिर के नाम पर भ्रामक सोशल मीडिया प्रचार के विरुद्ध शिकायत दर्ज

आगर मालवा । माँ बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति नलखेड़ा द्वारा मंदिर की गरिमा एवं श्रद्धालुओं के हितों की रक्षा के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर “मिर्ची हवन” के नाम से किए जा रहे भ्रामक प्रचार-प्रसार के विरुद्ध कार्रवाई की पहल की गई है।

प्रबंध समिति के संज्ञान में आया है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा माँ बगलामुखी मंदिर के नाम एवं प्रतिष्ठा का उपयोग करते हुए “बगलामुखी हवन” को “मिर्ची हवन” के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ-साथ मंदिर की छवि भी प्रभावित हो रही है।

इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चार सोशल मीडिया अकाउंट्स के विरुद्ध थाना प्रभारी नलखेड़ा को लिखित शिकायत प्रस्तुत कर आवश्यक जांच एवं वैधानिक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। शिकायत के साथ संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक (यूआरएल) एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य भी संलग्न किए गए हैं।

प्रबंध समिति ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में प्रतिबंधित मिर्ची हवन की अनुमति नहीं है। मंदिर के नाम का दुरुपयोग कर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा असत्य जानकारी प्रसारित करना अनुचित एवं दंडनीय कृत्य है।

समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर से संबंधित किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल माँ बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति के अधिकृत माध्यमों एवं कार्यालय से ही करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित एवं भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें।

माँ बगलामुखी मंदिर के नाम पर भ्रामक सोशल मीडिया प्रचार के विरुद्ध शिकायत दर्ज आगर मालवा । माँ बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति नलखेड़ा द्वारा मंदिर की गरिमा एवं श्रद्धालुओं के हितों की रक्षा के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर “मिर्ची हवन” के नाम से किए जा रहे भ्रामक प्रचार-प्रसार के विरुद्ध कार्रवाई की पहल की गई है। प्रबंध समिति के संज्ञान में आया है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा माँ बगलामुखी मंदिर के नाम एवं प्रतिष्ठा का उपयोग करते हुए “बगलामुखी हवन” को “मिर्ची हवन” के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ-साथ मंदिर की छवि भी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चार सोशल मीडिया अकाउंट्स के विरुद्ध थाना प्रभारी नलखेड़ा को लिखित शिकायत प्रस्तुत कर आवश्यक जांच एवं वैधानिक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। शिकायत के साथ संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक (यूआरएल) एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य भी संलग्न किए गए हैं। प्रबंध समिति ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में प्रतिबंधित मिर्ची हवन की अनुमति नहीं है। मंदिर के नाम का दुरुपयोग कर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा असत्य जानकारी प्रसारित करना अनुचित एवं दंडनीय कृत्य है। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर से संबंधित किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल माँ बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति के अधिकृत माध्यमों एवं कार्यालय से ही करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित एवं भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें।

Agar, Agar Malwa | Jun 4, 2026

आगर जिले के बड़ौद में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार !
#agarlivenews #ujjain #agarmalwa #corruption

आगर जिले के बड़ौद में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार ! #agarlivenews #ujjain #agarmalwa #corruption

Agar, Agar Malwa | Jun 4, 2026

आगर जनपद में बवाल! 4 दर्जन सरपंच पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, CEO को हटाने की मांग #agarlivenews #agarmalwa #latestnews #protest

आगर जनपद में बवाल! 4 दर्जन सरपंच पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, CEO को हटाने की मांग #agarlivenews #agarmalwa #latestnews #protest

Agar, Agar Malwa | Jun 4, 2026

मलेरिया निरोधक माहः ‘‘बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है‘‘  संदेश के साथ प्रचार रथ रवाना
 आगर-मालवा, 4 जून। शासन के निर्देशानुसार जून माह को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। माह के दौरान नागरिकों को मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन होगा। इसी क्रम में गुरूवार को ‘‘बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है’’ संदेश के साथ प्रचार रथ जिले में भ्रमण के लिये रवाना हुआ। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर से मलेरिया प्रचार रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार एवं श्री धन्नालाल मालवीय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार रथ जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर वर्षाकाल में फैलने वाली जलजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव संबंधी संदेश आमजन तक पहुंचाएगा।
   इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें। बुखार आने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क रक्त जांच एवं उपचार प्राप्त करें।
मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय 
मच्छतजनित बीमारियों से बचने के लिये सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें तथा घरों की  खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छररोधी जालियां लगवाएं। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए पूर्ण बांह के कपड़े पहनें तथा घरों में नीम की पत्तियों का धुआं करें।घरों में रखे कूलर, पानी की टंकियों एवं अन्य जल संग्रहण पात्रों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई कर उन्हें सुखाने के बाद ही पुनः पानी भरें। घर की छतों एवं आसपास रखे पुराने टायर, ट्यूब, टूटे-फूटे बर्तन एवं अन्य अनुपयोगी वस्तुओं में पानी जमा न होने दें, जिससे डेंगू मच्छरों के लार्वा का विकास रोका जा सके। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------------------------------------------------------------
जनसंपर्क विभाग, आगर-मालवा के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
लिंक – 
https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34

मलेरिया निरोधक माहः ‘‘बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है‘‘ संदेश के साथ प्रचार रथ रवाना आगर-मालवा, 4 जून। शासन के निर्देशानुसार जून माह को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। माह के दौरान नागरिकों को मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन होगा। इसी क्रम में गुरूवार को ‘‘बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है’’ संदेश के साथ प्रचार रथ जिले में भ्रमण के लिये रवाना हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर से मलेरिया प्रचार रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार एवं श्री धन्नालाल मालवीय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार रथ जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर वर्षाकाल में फैलने वाली जलजनित एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव संबंधी संदेश आमजन तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें। बुखार आने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क रक्त जांच एवं उपचार प्राप्त करें। मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय मच्छतजनित बीमारियों से बचने के लिये सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें तथा घरों की खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छररोधी जालियां लगवाएं। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए पूर्ण बांह के कपड़े पहनें तथा घरों में नीम की पत्तियों का धुआं करें।घरों में रखे कूलर, पानी की टंकियों एवं अन्य जल संग्रहण पात्रों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई कर उन्हें सुखाने के बाद ही पुनः पानी भरें। घर की छतों एवं आसपास रखे पुराने टायर, ट्यूब, टूटे-फूटे बर्तन एवं अन्य अनुपयोगी वस्तुओं में पानी जमा न होने दें, जिससे डेंगू मच्छरों के लार्वा का विकास रोका जा सके। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। --------------------------------------------------------------------- जनसंपर्क विभाग, आगर-मालवा के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें लिंक – https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

समर्थ किसान प्रोड्यूसर कंपनी का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कंपनी कर रही उल्लेखनीय कार्य आगर-मालवा, 4 जून। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एल. सोलंकी ने गुरुवार को समर्थ किसान प्रोड्यूसर कंपनी का भ्रमण कर कंपनी की गतिविधियों एवं प्रगति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कंपनी द्वारा किए जा रहे बीज प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन कार्यों का अवलोकन किया तथा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कंपनी में वर्तमान में गेहूं बीज की ग्रेडिंग तथा सोयाबीन बीज की पैकेजिंग का कार्य संचालित किया जा रहा है। लगभग 6,500 किसानों से जुड़ी इस किसान उत्पादक कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 10.56 करोड़ रुपये है। कंपनी द्वारा 10 व्यक्तियों को स्थायी एवं 100 से अधिक लोगों को अस्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिल रहा है। कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राम सिंह ने बताया कि कंपनी प्रतिवर्ष 50 लाख रुपये से अधिक का लाभ अर्जित कर रही है। कंपनी द्वारा गेहूं, सोयाबीन, मसूर सहित विभिन्न फसलों के गुणवत्तायुक्त बीजों का उत्पादन एवं विपणन किया जा रहा है। कंपनी के सफल मॉडल को देखने एवं समझने के लिए विभिन्न राज्यों के किसान भी यहां भ्रमण हेतु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया ने जानकारी दी कि कंपनी की भंडारण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा 1500 मीट्रिक टन क्षमता के नवीन वेयरहाउस की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी ने कंपनी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसान उत्पादक कंपनियां किसानों को संगठित कर उन्हें बेहतर बाजार, तकनीकी मार्गदर्शन एवं आर्थिक लाभ उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। उन्होंने कंपनी को भविष्य में और अधिक प्रगति करने के लिए शुभकामनाएं दीं। भ्रमण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ----------------------------------------------------------------------- जनसंपर्क विभाग, आगर-मालवा के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें लिंक – https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34 - Agar Malwa News