लखीसराय: नया बाजार भाजपा कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
लखीसराय। नया बाजार स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय परिसर में सोमवार को भाजपा क्षेत्रीय विधायक सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सोमवार की पूर्वाहन 9:30 पर पहले से मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।