टीकमगढ़: धामना गांव में डाई के सेवन से बिगड़ी महिला की हालत, जिला अस्पताल में इलाज जारी
जिले के धामना गांव में बुधवार को एक महिला ने डाई का सेवन कर लिया। महिला का नाम भावना अहिरवार बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते डाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।