टीकमगढ़: जिले में पहुंचे नवागत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने रेस्ट हाउस में अधिकारियों से की मुलाकात
टीकमगढ़ जिले में नवागत कलेक्टर विवेक का बुधवार को जिले में आगमन हुआ है। इस दौरान नवागत कलेक्टर विवेक टीकमगढ़ शहर के रेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की। उपस्थित अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर विवेक का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान नवागत कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ बैठकर टीकमगढ़ जिले के बारे में बातचीत की।