टीकमगढ़: डुमरउ भाटा गांव में डाई के सेवन से बिगड़ी एक व्यक्ति की हालत, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के डुमरउ भाटा गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति ने डाई का सेवन कर लिया। व्यक्ति का नाम राजेश यादव बताया गयाहै। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर में था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते डाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है ।