माननीय न्यायालय द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निवाड़ी श्री रवि प्रकाश जैन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुनीता गोयल ने सब जेल निवाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक जेल निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुशवाह साथ रहे, निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने ने जेल में बंदियों की भोजन व्यवस्था, मुलाकात, न्यायालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जानकारी ली।