हमने CLP बैठक में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार पर 'श्वेत पत्र' लाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुकेश अग्निहोत्री जी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जिसमें हर्षवर्धन चौहान जी, धनीराम शांडिल जी और विक्रमादित्य सिंह जी शामिल हैं।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर नालागढ़ और बद्दी में 5,000 बीघा जमीन 99 साल की लीज पर मात्र 1 करोड़ रुपये में बिना रजिस्ट्रेशन के दे दी गई। ऐसे अनेक मामले हैं, जिनमें हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है।
रिपोर्ट आने पर हम जनता की अदालत में भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।
--मुख्यमंत्री, ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
Shimla Urban, Shimla | Nov 16, 2026