डुंडा: ब्रिगेडियर नीतीश बिष्ट ने राजकीय इंटर कॉलेज मातली में एनसीसी 3 यूके बटालियन का किया निरीक्षण
शुक्रवार को करीब सुबह साढे 11 बजे एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नीतीश बिष्ट ने पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मातली पहुंचे। यहां ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नीतीश बिष्ट ने एनसीसी जूनियर डिवीजन और सीनियर डिवीजन के कैडेट्स के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जायजा लिया। साथ ही एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।