डुंडा: लोनिवि के अधिकारियों ने देवीधार-पटूड़ी मोटर मार्ग पर सिंगुणी गांव के पास बिछाए गए घटिया गुणवत्ता के डामर की की जांच
शुक्रवार को लोनिवि की टीम दोपहर डेढ़ बजे सिंगुणी गांव पहुंची। यहां टीम ने सड़क पर जगह जगह उखड़े घटिया गुणवत्ता के डामर की जांच पड़ताल की। साथ ही मजदूरों की मदद से उखड़े डामर को साफ करवाया। इस मौके पर टीम ने डमर उखड़ने वाली जगहों चिन्हिकरण किया। लोनिवि के अधिकारियों ने कहा जिन स्थानों पर सड़क से डामर उखड़ा है,उन स्थानों पर दोबार से डामरीकरण कराया जाएगा।