डुंडा: जिला योजना के बजट का आवंटन ना होने पर जिला योजना समिति के सदस्यों ने उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट में दिया धरना
गुरुवार को सुबह 11 बजे जिला योजना समिति के सदस्य डीएम कार्यालय पहुंचे। सदस्यों ने जनपद में जिला योजना के बजट का आवंटन नहीं होने पर रोष जताया। धरना स्थल पर सदस्यों ने जिला योजना के बजट का आवंटन करों के नारे लगाए। सदस्यों ने कहा कि प्रदेश के 12 जनपदों में जिला योजना के बजट का आवंटन हो चुका है, लेकिन उत्तरकाशी जनपद में जानबूझकर इस कार्य में देरी की जा रही है।