डुंडा: गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा और बंदरकोट के पास स्थानीय लोगों को निर्धारित समय पर करनी होगी आवाजाही, ट्रैफिक प्लान जारी
डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर मंगलवार शाम चार बजे बीआरओ ने दोनों स्थानों पर हाईवे बंद और खुले रहने का टै्फिक प्लान जारी किया है। रतूड़ीसेरा और बंदरकोट के पास सुबह 7 से 8 बजे, साढे दस बजे से साढे 12 बजे, डेढ बजे से साढे तीन बजे, सांय 6 से 7 बजे तथा रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक यातायात बंद रहेगा।जिला प्रशासन ने यह ट्रैफिक प्लान आज से ही जारी किया,