डुंडा: गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उत्तरकाशी मुख्यालय सहित 4 स्थानों पर इलेक्ट्रीकल वाहन चार्जिंग सिस्टम का संचालन शुरू किया
बुधवार दोपहर डेढ बजे एआरटीओ रत्नाकर सिंह ने इलेक्ट्रीकल वाहन चार्जिंग सिस्टम शुरु होने की जानकारी दी। प्रदेश सरकार ने 39 इलेक्ट्रीकल वाहन चार्जिंग सिस्टम लगाए जाने हैं, उत्तरकाशी में गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में यह चार्जिंग सिस्टम लगाया गया है। बड़कोट, स्यानाचट्टी और फूलचट्टी में भी इलेक्ट्रीकल वाहन चार्जिंग सिस्टम लगाए गए हैं।