Public App Logo
मड़ियादो के जंगलों में मिले प्राचीन शैलचित्र, पत्थरों पर दर्ज है सदियों पुरानी जिंदगी का इतिहास तिंदनी और पाली बीट के जंगलों में चट्टानों पर उकेरे गए मानव, पशु, शिकार और हथियारों के चित्र; संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन से खुल सकते हैं अतीत के कई राज दमोह/मड़ियादो। मड़ियादो बफर जोन के घने जंगलों में जैव विविधता के साथ प्राचीन मानव जीवन के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रमाण भी सामने आए हैं। तिंदनी और पाली बीट क्षेत्र में जंगल के भीतर चट्टानों पर प्राचीन शैलचित्र पाए गए हैं। इनमें मानव, पशु, वन्यजीव, शिकार, भाले और अन्य हथियारों जैसी आकृतियां दिखाई देती हैं। वन विभाग के अनुसार भरका चौकी क्षेत्र सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर ऐसे शैलचित्र मौजूद हैं। चित्रों में आखेट और जंगल पर निर्भर जीवन के संकेत मिलते हैं। हालांकि इनकी वास्तविक उम्र और इन्हें बनाने वाले समुदाय के बारे में अभी वैज्ञानिक अध्ययन के बिना कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है। - Damoh News