लखीसराय: जिलेभर में रोको-टोको अभियान के तहत वाहनों की सघन जांच
लखीसराय। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण तथा मद्य-पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से विगत रात्रि विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। सोमवार के दोपहर 1,5 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।