बड़ौत: किरठल निवासी शराब तस्करी के आरोपी को रमाला पुलिस ने किया गिरफ्तार, UP मार्का अवैध देशी शराब बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 14, 2025 थाना रमाला पुलिस ने चैकिंग के दौरान शराब तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 17 पव्वे अवैध देशी शराब यूपी मार्का बरामद की गई है। थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 6:45 बजे बताया कि आरोपी अशोक उर्फ बिल्लू पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव किरठल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।