सारठ: चितरा मार्ग पर मधुसिंघा मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक चालक घायल, देवघर एम्स ले जाते समय हुई मौत
सारठ-देवघर मार्ग पर मधुसिंघा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर एक बजे पिकअप वैन के टक्कर से नोनियाटांड़ के बाइक चालक विकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। डिंडाकोली मुखिया मंटू द्वारा घायल को CHC ले जाने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर किया। सूचना पर पूर्व MLA रणधीर सिंह भी CHC पहुंचे। वहीं देवघर से एम्स रेफर किया गया व एम्स ले जाने के दौरान मौत हो गईं।