माण्डल: माण्डल थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
भीलवाड़ा। माण्डल थाना क्षेत्र के रावों का खेड़ा गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसके परिवार के साथ मारपीट की तथा एक व्यक्ति को घर से बाहर ले जाकर पोल से बांधकर मारपीट की।