हरलाखी: हरलाखी थाना के एक गांव से शौच करने निकली नाबालिग लड़की का अपहरण
हरलाखी थाना के एक गांव में मां को बंधक बनाकर 12 वर्षीय लड़की के अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृत लड़की की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक गत गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे लड़की अपनी मां के साथ शौच के लिए घर से बाहर निकली। बेता परसा गांव के अजित ठाकुर को आरोपी बनाया गया है।