नेपाल से पैदल चलकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने निकले रूपेश कुमार
नेपाल के सप्तरी जिले की डालेश्वरी नगर पालिका, वार्ड संख्या-3 के हटैल गांव निवासी रूपेश कुमार 27 जून से पैदल यात्रा पर निकले हैं। उनका उद्देश्य भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित बिलौटी गांव पहुंचकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
रूपेश कुमार ने अब तक 242 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर शुक्रवार को भोजपुर के बड़हरा पहुंचे। इसके बाद उनकी यात्रा लगातार जारी रही और शनिवार को वे बिहिया चौराहा पहुंच चुके हैं।
रूपेश कुमार का कहना है कि भरत तिवारी के संघर्ष, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण से प्रेरित होकर उन्होंने यह पैदल यात्रा शुरू की है। उनकी यह यात्रा श्रद्धांजलि के साथ-साथ भारत और नेपाल के बीच भाईचारे, सामाजिक एकता और मानवीय संवेदनाओं का भी संदेश दे रही है।
संकल्प, श्रद्धा और सम्मान के साथ रूपेश कुमार का सफर बिलौटी की ओर लगातार जारी है।
#bhojpurkhabarnama
#BharatTiwari #RupeshKumar #NepalToBihar #PadYatra #Shradhanjali #Bhojpur #ViralPost