Public App Logo
Profile Picture

BHOJPUR KHABARNAMA

@bhojpurkhabarnama
291Followers
0Following
अंधेरे पर उजाले की जीत!
Video 1
स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष......
बाढ़ के ताजा अपडेट के लिए भोजपुर खबरनामा से जुड़े रहे।

बड़हरा में गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर की कमी
बड़हरा। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बड़हरा में गंगा के जलस्तर में सोमवार की शाम छह बजे से मंगलवार की सुबह छह बजे तक छह सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
धर्म और आस्था
Video 5
गंगा के जलस्तर में औसतन वृद्धि काम फिर भी ग्रामीणों को परेशानी।
बड़हरा के बाड़ा नाम बा आ बड़हरा बाढ़े से....
पुरानी कहावत है आग और पानी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। 
पर सरकार क्या कर रही है कमेंट करें
Video 9
कुछ लोग समझते हैं की अत्यधिक भीड़ वाले बाजार में सबसे महंगे दाम में हमारा सौदा बिक जाए।

और सिर्फ हम ही जाने की हम सौदा बेच रहे हैं और किसी बेचने वाले को पता ना चले! क्या ऐसा होता है क्या? 

भीड़ और बाजार की भी बात करते हैं और इच्छा रखते हैं की कोई जाने भी नहीं।

यह तो वही बात हो गई कि शेर को देखकर बिल्ली आंख बंद कर लेती है और समझती है कि हम छुप गए।
डीएम के बाद एसपी का तबादला।
भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुलतानिया का तबादला, मणेश कुमार मीना बने भोजपुर के नए जिलाधिकारी
Video 13
Video 14
जादवपुर के पास बाइक अनियंत्रित होने से युवक गंभीर घायल, पत्रकारों ने पहुंचाया अस्पताल
बड़हरा प्रखंड के नथमलपुर बालपर निवासी अनुज पासवान, पिता ललन पासवान, रविवार को धनुपरा की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जादवपुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में अनुज पासवान के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे सिर फट गया। वहीं हाथ में भी गंभीर चोट बताई जा रही है।
घटना के दौरान मीडिया दर्शन के पत्रकार अश्वनी कुमार पिंटू क्षेत्र से आरा की ओर लौट रहे थे। जादवपुर के पास सड़क किनारे घायल युवक को देखने के लिए दर्जनों लोगों की भीड़ लगी थी। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए अश्वनी कुमार पिंटू ने तत्काल उसे अपनी बाइक पर बैठाकर सरैया बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया।
इस दौरान प्रभात खबर के पत्रकार संतोष सिंह और दैनिक भास्कर के पत्रकार विजय पांडे भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायल युवक का इलाज करवाया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और प्राथमिक इलाज के बाद घायल अनुज पासवान को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ लेकर चले गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल की मदद की।
शिक्षक के निधन से शोक
ट्रक से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
साइबर क्राइम की जानकारी
आंगनबाड़ी
पर्यावरण
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महाजाम
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर महाजाम, तीन थाना क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतार

कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर रविवार सुबह से ही भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। चांदी, कोईलवर और बबुरा थाना क्षेत्र में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। राजापुर इंग्लिशपुर से लेकर चांदी तक वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। जाम के कारण यात्रियों, ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजापुर के समीप दोपहर में फोरलेन की चारों लेन पर वाहनों की कतार लग गई। मोतिहारी से बक्सर जा रहे ट्रक चालक संतोष कुमार ने बताया कि वह करीब दो घंटे से जाम में फंसे हैं। उनका कहना है कि जाम कब तक समाप्त होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
जाम की वजह से कई किलोमीटर तक वाहनों की रफ्तार थम गई है। छोटे-बड़े वाहन चालक गर्मी और उमस के बीच घंटों सड़क पर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन रविवार को स्थिति ज्यादा गंभीर रही।
सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव के समीप शनिवार रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। दुर्घटना के बाद सड़क पर उत्पन्न स्थिति के कारण यातायात प्रभावित हुआ और जाम की समस्या बनी। पुलिस दुर्घटना से जुड़ी कार्रवाई में जुटी है।
सीखने की इच्छा और कड़ी मेहनत हो तो सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।