लखीसराय: खावा चंद्रटोला गांव से पुलिस ने एक शराब तस्कर और एक शराबी को गिरफ्तार किया
मेदनी चौकी पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव से एक शराब तस्कर एवं एक शराबी को गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 4 बजे उसे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. खावा चंद्रटोला गांव के रहने वाले विष्णु देव महतो के पुत्र रविंद्र महतों को 1 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसी गांव के रहने वाले डोमन महतो के पुत्र चंदन कुमार नशे में गिरफ्तार हुआ.