गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में आइसक्रीम विक्रेता का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, मांगा पासवर्ड, वीडियो वायरल
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में मंगलवार रात एक आइसक्रीम विक्रेता से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल झपटकर भाग गए। कुछ लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया। हालांकि, सफलता नहीं मिली। इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो बुधवार शाम करीब 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।