गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना पुलिस की हिरासत में आया शादी समारोह में थूक लगी रोटी बनाने वाला अभियुक्त, ACP ने दी जानकारी
भोजपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान रोटी में थूक लगा कर तंदूर में सेंकने का वीडियो मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को लेकर ACP मोदीनगर ने मंगलवार रात करीब 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का नाम फरमान है, जो कि सैदपुर का ही रहने वाला है।