गाज़ियाबाद: स्वाट टीम और थाना लिंकरोड पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
स्वॉट टीम ट्रांस हिंडन जोन, सर्विलांस टीम व थाना लिंकरोड पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गौतम सिंह उर्फ अजहर नाम के 1 शातिर अभियुक्त को बुधवार शाम करीब 4 बजे वसुंधरा फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया।