गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹20 हजार का मोबाइल फोन बरामद
गाजियाबाद GRP पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे रेलवे स्टेशन गाजियाबाद पर गश्त व चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नम्बर 5/6 पर बने मध्य रेलवे पुल के ऊपर विजयनगर साइड से आर्यन नाम के 1 शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 20 हजार की कीमत वाला 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।