गाज़ियाबाद: स्वाट टीम और थाना अंकुर विहार पुलिस की शातिर लुटेरे के साथ मुठभेड़, घायल अवस्था में पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्वाट टीम व थाना अंकुर विहार पुलिस टीम की बुधवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे शादी समारोह में लूट करने के मामले में फरार चल रहे गुड्डू उर्फ शादाब नाम के शातिर लुटेरे के साथ थाना अंकुर विहार क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।