Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
Ipl
nalandavikashmorchha
No video available
3
आज पटना जिले के फतेपुर पियरिया ग्राम में मनु महरौर जी के माता स्व रेवती देवी के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
Patna Rural, Patna
| May 22, 2022
MORE NEWS
जिलाधिकारी, पटना द्वारा 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों एवं 17-18 जून को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों को दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। आम लोगों से भी शिविरों में अधिक-से-अधिक संख्या में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुरूप आम जनता की सहायता हेतु सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। #SahyogShivir #PublicWelfare #PublicService #GoodGovernance #SahyogHelpline #Helpline1100 #SahyogSeSamadhan #PublicWelfareFirst Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar City of Patna - PMC Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 10, 2026
जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर पटना के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में नियमित तौर पर मल्टी-एजेंसी अतिक्रमण-उन्मूलन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आज अतिक्रमणकारियों से ₹ 89,700/- जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों को प्रभावी ढंग से एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव चलाने तथा आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध अनिवार्य तौर पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है। #traffic #Encroachment Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar City of Patna - PMC Patna Smart City Limited Patna Police Patna Traffic police Home Department, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Jun 10, 2026
दिनांक 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले नीट (यूजी), 2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक हुई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभ्यर्थियों की हर सुविधा का ख्याल रखने एवं उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात संचालन तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बारे में बारीकी से अवगत कराया गया तथा उन्हें अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर इसका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु कई बार उच्च-स्तरीय समीक्षा हो चुकी है। उच्चतम स्तर से तैयारियों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परीक्षा काफी गरिमापूर्ण परीक्षा है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटना जिला में इसके लिए 95 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं तथा अभ्यर्थियों की संख्या 46,029 है। अन्य जिलों में भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार का मालप्रैक्टिस प्रकाश में आने पर दोषियों के विरूद्ध तुरत एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। परीक्षा के दिन सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर 24x7 नजर रखी जाएगी। अफवाहों का त्वरित खंडन करते हुए इसे फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु सतत भ्रमणशील रहें। किसी भी प्रकार की समस्या प्रकाश में आने पर स्पॉट की ओर तुरत प्रस्थान करेंगे तथा व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करेंगे। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि परीक्षा की गरिमा को सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन करें। अभ्यर्थियों की हर सुविधा यथाः शुद्ध पेयजल, वेटिंग एरिया, स्टेशन पर सुदृढ़ व्यवस्था, भीषण गर्मी को देखते हुए अभिभावकों के लिए परीक्षा केन्द्रों से 100 मीटर की सीमा के बाहर छायादार स्थल की व्यवस्था, मेडिकल सुविधा इत्यादि का ख्याल रखें। राज्य सरकार के आदेशानुसार नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को बीएसआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी को संबंधित स्टेकहोल्डर्स से समन्वय स्थापित कर इसका पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था को परीक्षा के सफल संचालन हेतु मानकों के अनुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हेतु कार्रवाई करने का निदेश दिया। ज़िलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रहेगा। किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 0612-2219810/2219234, डायल-112 एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नम्बर 9031825979 पर दी जा सकती है। जिला स्तर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्णतः कदाचारमुक्त, अभ्यर्थियों के लिए सुविधायुक्त, पारदर्शी एवं सुदृढ़ सुरक्षात्मक माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सरकार के दिशा-निदेशों के अनुरूप सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत दोषियों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Patna Police Patna Traffic police Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Jun 10, 2026
नवगछिया के हाई स्कूल में सर्टिफिकेट देने के नाम पर छात्रों से देखिए किस तरह से अवैध उगाही की जा रही है
Patna Rural, Patna | Jun 10, 2026
नवगछिया में बेखौफ रंगदारी का खेल, कारगिल दियारा से वीडियो वायरल *कारगिल दियारा में हथियार के बल पर रंगदारी वसूली का वीडियो वायरल, जांच के आदेश* नवगछिया पुलिस जिला के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगिल दियारा से एक कथित रंगदारी वसूली का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग अनाज लेकर जा रहे किसानों से कथित तौर पर हथियार के बल पर रंगदारी वसूलते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसानों से पैसे लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद एक किसान ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई ज�
Patna Rural, Patna | Jun 10, 2026